शेयर मंथन में खोजें

तो पुंज लॉयड (Punj Lloyd) की सहायक कंपनी ने इसलिए किया करार

पुंज लॉयड की सहायक कंपनी पुंज लॉयड इन्फ्रास्ट्रक्चर ने करार किया है।

कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ने पंजाब और राजस्थान में स्थित तीन 45 मेगावाट सोलर परियोजनाओं को बेचने के लिए इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड II के साथ समझौता किया है। बीएसई में पुंज लॉयड के शेयर शुक्रवार 23.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सोमवार को 24 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.50 बजे कंपनी के शेयर 0.60 रुपये या 2.58% की मजबूती के साथ 23.85 रुपये पर चल रहा है। 7 जून 2016 को यह शेयर 17.65 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 5 जनवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 31.65 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख