शेयर मंथन में खोजें

कैर्न इंडिया (Cairn India) का लाभ 139.15% बढ़ा, शेयर चढ़ा

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में कैर्न इंडिया का लाभ 139.15% बढ़ कर 778.7 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कंपनी को 325.6 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालाँकि इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 2242 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.1% घट कर 2,038.5 करोड़ रुपये हो गयी है। सालाना आधार पर कंपनी का एबिटा 6.8% बढ़ कर 1,039.1 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले साल 973 करोड़ रुपये रहा था। साल दर साल कंपनी का एबिटा मार्जिन 43.4% से बढ़ कर 51% हो गया है। कंपनी की अन्य आय भी 28.1% बढ़ कर 534.9 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में कैर्न इंडिया के शेयर शुक्रवार के 231.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सोमवार को बढ़त के साथ 235.90 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में 235.90 रुपये का उच्च स्तर छुने के बाद फिलहाल करीब 10.07 बजे कंपनी के शेयर 1.60 रुपये या 0.69% की मजबूती के साथ 233.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख