शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) की आमदनी में 108.26% की जोरदार बढ़त

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) की जुलाई-सितंबर तिमाही की आमदनी 4,886 करोड़ रुपये रही।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी की आमदनी 2,346 करोड़ रुपये रही थी। आमदनी में 108.26% की बढ़त के अलावा इस बीच कंपनी के लाभ में भी 1.2% की मामूली बढ़त हुई है। कंपनी का लाभ 250 करोड़ रुपये से बढ़ कर 253 करोड़ रुपये हो गया।
बीएसई में आज रिलायंस कैपिटल का शेयर सोमवार के 547.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 550.25 रुपये पर खुला है। बढ़त के साथ खुलने के बाद यह शुरुआती कारोबार से ही लाल निशान पर पहुँच गया। करीब 1 बजे यह 3.95 रुपये या 0.72% की कमजोरी के साथ 543.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख