शेयर मंथन में खोजें

भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) को हुआ 773.8 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) को जुलाई-सितंबर तिमाही में 773.8 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 756.2 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। लाभ में बढ़त के अलावा इस बीच कंपनी की आमदनी भी 3,210.7 करोड़ रुपये से बढ़ कर 3,291.9 करोड़ रुपये हो गयी। इस तरह कंपनी के तिमाही लाभ में 2.3% और आमदनी में 2.5% की बढ़त हुई है।
बीएसई में आज भारती इन्फ्राटेल का शेयर सोमवार के 369.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 399.40 रुपये पर खुला, जो इसका उच्च स्तर भी रहा। मजबूती के साथ कारोबार करते हुए अंत में यह 7.65 रुपये या 2.07% की मजबूती के साथ 377.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख