शेयर मंथन में खोजें

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) का शुद्ध मुनाफा 58.5% घटा

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) के लाभ में 58.5% की गिरावट आयी है।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा 220.4 करोड़ रुपये घट कर 91.4 करोड़ रुपये रह गया। इसी के साथ अइडिया की आमदनी भी 9,486.6 करोड़ रुपये से 2% घट कर 9,300 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में आज आइडिया सेल्युलर का शेयर सोमवार के 77.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में कमजोरी के साथ 74.50 रुपये पर खुला। आज आइडिया का शेयर पूरे कारोबार के दौरान लाल निशान पर ही रहा और अंत में यह 1.60 रुपये या 2.08% की कमजोरी के साथ 75.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख