शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : बजाज ऑटो, आयशर मोटर्स, कैर्न इंडिया, ओएनजीसी और टेक महिंद्रा

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें बजाज ऑटो, आयशर मोटर्स, कैर्न इंडिया, ओएनजीसी और टेक महिंद्रा शामिल हैं।

बजाज ऑटो : बजाज ऑटो आज तिमाही नतीजों की घोषणा करेगी।
एडलैब्स इंटरप्राइजेज : कंपनी का तिमाही घाटा 35.4 करोड़ रुपये से बढ़ कर 44 करोड़ रुपये हो गया।
एनटीपीसी : एनटीपीसी आज चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय आंकड़े पेश करेगी।
टेक महिंद्रा : कंपनी के तिमाही लाभ में 17.55% की गिरावट आयी है।
ओएनजीसी : वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में ओएनजीसी को 4,975 करोड़ रुपये का लभ हुआ है।
आयशर मोटर्स : आयशर मोटर्स आज जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे पेश करेगी।
जेएसडब्ल्यू स्टील : कंपनी ने 10 रुपये प्रति वाले शेयरों के 1 रुपये प्रति वाले शेयरों में उप-विभाजन को मंजूरी दे दी है।
कैर्न इंडिया : खबरों के अनुसार कंपनी राजस्थान में 10 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।
ग्रासिम इंडस्ट्रीज : ग्रासिम इंडस्ट्रीज आज चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों की घोषणा करेगी।
टोरेंट पावर : कंपनी को 1,500 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी चाहिए। (शेयर मंथन, 28 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख