शेयर मंथन में खोजें

जुबिलेंट लाइफ साइंसेज (Jubilant Life Sciences) का लाभ 14.6% बढ़ा, शेयर उछला

बीएसई में शुरुआती कारोबार में जुबिलेंट लाइफ साइंसेज के शेयर में मजबूती देखने को मिल रही है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर के दौरान कंपनी का लाभ 14.6% बढ़ कर 144.77 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 126.42 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालाँकि इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय पिछले साल के 1496.39 करोड़ रुपये के मुकाबले 8.9% घट कर 1424.26 करोड़ रुपये हो गयी है। सालाना आधार पर कंपनी का एबिटा 323.1 करोड़ रुपये से 5.3% बढ़ कर 340.3 करोड़ रुपये हो गया है। एबिटा मार्जिन भी 21.7% से बढ़ कर 24% हो गया है। बीएसई में जुबिलेंट लाइफ साइंसेज के शेयर शुक्रवार को बढ़त के साथ 653.80 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 9.30 बजे कंपनी के शेयर 11.15 रुपये या 1.72% की मजबूती के साथ 660.45 रुपये पर चल रहा है। 19 अक्टूबर 2016 को यह शेयर 700.90 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 20 जनवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 272.50 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख