शेयर मंथन में खोजें

ट्रेंट (Trent) की सहायक कंपनी बेचेगी 100% हिस्सेदारी

ट्रेंट (Trent) की सहायक कंपनी वेस्टलैंड ने एक बिकवाली सौदा किया है।

वेस्टलैंड ने अमेज़न यूरेशिया होल्डिंग्स को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी वेस्टलैंड पब्लिकेशंस की 100% हिस्सेदारी की बिक्री के लिए यह समझौता किया है। 39.80 करोड़ रुपये के इस सौदे को 18 नवंबर 2016 या उसके पहले संपन्न किया जायेगा।
बीएसई में ट्रेंट का शेयर गुरुवार के 198.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की कमजोरी के साथ 196.60 रुपये पर खुला है। कंपनी के शेयर ने अभी तक के कारोबर में 202.40 रुपये के उच्च स्तर और 196.60 रुपये के निचला स्तर को छुआ है। करीब सवा 3 बजे यह 2.10 रुपये या 1.06% की मजबूती के साथ 200.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख