शेयर मंथन में खोजें

ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) का तिमाही लाभ 55.2% बढ़ा, शेयर में बढ़त

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज के लाभ में 55.2% की वृद्धि हुई है।

कंपनी को दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर के दौरान 592.27 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। जो पिछले साल की समान अवधि में 381.54 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 2565.79 करोड़ रुपये से 20.01% बढ़ कर 3079.40 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का ऑपरेटिंग लाभ 54.9% बढ़ कर 558.5 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का एबिटा मार्जिन 490 बेसिस अंक बढ़ कर 20.3% हो गया है। बीएसई में ग्रासिम इंडस्ट्रीज का शेयर आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 969.70 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 980.90 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 952.95 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.27 बजे कंपनी के शेयर 7.80 रुपये या 0.81% की मजबूती के साथ 965 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख