शेयर मंथन में खोजें

भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) के लाभ में 87.37% की वृद्धि

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में भारत फाइनेंशियल को 145.87 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

जो पिछले साल के मुकाबले 77.85 करोड़ रुपये रहा था। जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी के लाभ में 87.37% की वृद्धि हुई है। इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 324.28 करोड़ रुपये के मुकाबले 38.64% बढ़ कर 449.60 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च भी 106.18 करोड़ रुपये से 37.66% बढ़ कर 146.17 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की अन्य आय 33.02 करोड़ रुपये से 27.83% बढ़ कर 42.21 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में शुक्रवार को भारत फाइनेंशियल के शेयर 3.30 रुपये या 0.38% की बढ़त के साथ 883.10 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान यह शेयर 894.30 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 874 रुपये तक फिसला। 27 जुलाई 2016 को यह शेयर 938.75 रुपये तक चढ़ा जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 26 नवंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 419.75 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख