शेयर मंथन में खोजें

अतुल ऑटो (Atul Auto) की बिक्री बढ़ी, शेयर 2.36% उछला

अक्टूबर में अतुल ऑटो की बिक्री में 9.5% की बढ़ोतरी हुयी है।

कंपनी ने पिछले साल के 4,599 यूनिट्स वाहनों के मुकाबले इस अवधि में 5,037 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। हालाँकि अप्रैल-अक्टूबर के दौरान कंपनी की बिक्री 3.78% घट कर 24,404 यूनिट्स हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 25,362 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की थी। बीएसई में अतुल ऑटो के शेयर आज मंगलवार को बढ़त के साथ 488.50 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 512 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 485 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.37 बजे कंपनी के शेयर 11.50 रुपये या 2.36% की मजबूती के साथ 499 रुपये पर चल रहा है। 10 अगस्त 2016 को यह शेयर 392 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 6 जनवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 581 रुपये का रहा था। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 1069.73 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 200 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख