शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान मीडिया (Hindustan Media) का लाभ 20.88% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में हिंदुस्तान मीडिया को 54.65 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 45.21 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। सालान दर साल कंपनी के लाभ में 20.88% की वृद्धि हुई है। इस दौरान कंपनी की कुल आय 226.24 करोड़ रुपये से 1.44% बढ़ कर 229.50 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी की अन्य आय 18.97 करोड़ रुपये से 77.91% बढ़ कर 33.75 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का कुल खर्च भी 179.23 करोड़ रुपये से 2.80% बढ़ 184.25 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में हिंदुस्तान मीडिया के शेयर आज मंगलवार को 305.45 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 313.50 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 299.55 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 3 बजे कंपनी के शेयर 2.80 रुपये या 0.92% की कमजोरी के साथ 301.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख