शेयर मंथन में खोजें

जुबिलेंट लाइफ साइंसेज (Jubilant Life Sciences) को मिली यूएसएफडीए से मंजूरी, शेयर में बढ़त

जुबिलेंट लाइफ साइंसेज को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को रोसुवास्टेटिन कैल्शियम 5 एमजी, 10 एमजी, 20 एमजी और 40 एमजी टैबलेट की अंतिम मंजूरी यूएसएफडीए से मिल गयी है। रोसुवास्टेटिन कैल्शियम दवा आईपीआर फार्मा की क्रेस्टर का जेनरिक संस्करण है। इस दवा का उपयोग हाईपरलिपिडेमिया के इलाज के लिए किया जाएगा। इस साल के दौरान कंपनी को यूएसएफडीए से 7 मंजूरी मिली है। बीएसई में जुबिलेट लाइफ साइंसेज का शेयर आज मंगलवार को 688 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 705.05 रुपये तक चढ़ा जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है, जबकि नीचे की ओर यह 671.05 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.33 बजे कंपनी का शेयर 4.35 रुपये या 0.63% की बढ़त के साथ 691.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख