शेयर मंथन में खोजें

अक्टूबर में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बिक्री बढ़ी

अक्टूबर में टाटा मोटर्स की बिक्री 21% बढ़ कर 52,813 वाहन हो गयी है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 43,486 यूनिट्स वाहन की बिक्री की थी। घरेलू बिक्री भी 19% बढ़ कर 46,480 यूनिट्स हो गयी है। यात्री वाहनों की बिक्री भी 28% बढ़ कर 16,311 यूनिट्स हो गयी है। जो पिछले 4 सालों में सबसे ज्यादा बिक्री है। व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 15% बढ़ कर 30,169 यूनिट्स हो गयी है। हल्के वाहनों की बिक्री चार महीनों की गिरावट के बाद अक्टूबर में 21% और मध्य और भारी व्यावसायिक वाहनों की 9% बढ़ी है। कंपनी की बिक्री में बढ़ोतरी व्यावसायिक और यात्री वाहनों की अच्छी बिक्री के कारण आयी है। बीएसई में टाटा मोटर्स के शेयर 533 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 538.30 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 525.20 रुपये तक फिसला। अंत में कंपनी का शेयर 1.40 रुपये या 0.26% की कमजोरी के साथ 530.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख