शेयर मंथन में खोजें

कॉक्स ऐंड किंग्स (Cox & Kings) ने की मनी ट्रांसफर व्यापार में शुरुआत

कॉक्स ऐंड किंग्स (Cox & Kings) ने भारत में मनी ट्रांसफर (धन हस्तांतरण) व्यापार में अपनी शुरुआत की है।

नये व्यापार में कदम रखने और भारत में मनी ट्रांसफर सेवा देने के लिए प्रमुख हॉलिडे और शिक्षा यात्रा समूह ने यूएई एक्सचेंज इंडिया के साथ समझौता किया है। इस वेंचर से विदेशों में रह रहे भारतीय भारत में रह रहे अपने परिवारों को आसानी से धन प्रेषण कर सकेंगे।
बीएसई में कॉक्स ऐंड किंग्स का शेयर बुधवार के 221.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 222.60 रुपये पर खुला है। मजबूत शुरुआत के बाद हरे निशान पर कारोबार करते हुए करीब 1.15 बजे कंपनी का शेयर 1.30 रुपये या 0.59% की बढ़त के साथ 223.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख