शेयर मंथन में खोजें

एचसीसी (HCC) को इस कंपनी के साथ साझेदारी में मिला ठेका

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) को साझेदारी में 374 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को नर्मदा वैली विकास प्राधिकरण से टर्नकी आधार पर बिस्टान लिफ्टी इरिगेशन योजना के निर्मात के लिए मिला है। कंपनी को यह ठेका लक्ष्मी सिविल इंजीनियरिंग सर्विसेज के साथ साझेदारी में मिला है। इस परियोजना में एचसीसी की हिस्सेदारी 51% रहेगी यानी 191 करोड़ रुपये। यह परियोजना 30 महीना में पूरा होने की संभावना है। यह परियोजना मध्यप्रदेश के खगोन जिले में गोगावन के तहत बिस्टान क्षेत्र में 22,000 हेक्टर जमीन की सिचाँई करेगी। बीएसई में एचसीसी का शेयर आज गुरुवार को सपाट 36 रुपये पर खुला। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 37.10 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 35.85 रुपये पर चल रहा है। अपराह्न करीब 1.15 बजे कंपनी का शेयर 0.25 रुपये या 0.69% की बढ़त के साथ 36.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख