शेयर मंथन में खोजें

व्हर्लपूल (Whirlpool) का तिमाही लाभ 6.44% बढ़ा

सालाना आधार पर व्हर्लपूल के लाभ में 6.44% की बढ़त आयी है।

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी को 58.72 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। जो पिछले कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में कंपनी को 35.71 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालाँकि तिमाही दर तिमाही कंपनी के लाभ में 51.64% की गिरावट आयी है। इस दौरान कंपनी की कुल आय 781.58 करोड़ रुपये से बढ़ कर 938.91 करोड़ रुपये हो गयी है। साल दर साल कंपनी की आय में 20.12% की वृद्धि हुयी है। पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी की आय में 33.23% की गिरावट आयी है। कंपनी का एबिटा मार्जिन 7.6% से बढ़ कर 9.6% हो गया है। कंपनी का कुल खर्च सालाना आधार पर 17.60% बढ़ कर 869.90 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का कुल खर्च 739.71 करोड़ रुपये रहा था। बीएसई में व्हर्लपूल का शेयर आज गुरुवार को बढ़त के साथ 1145 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,156 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 1,111 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 1.56 बजे कंपनी का शेयर 5.50 रुपये या 0.82% गिर कर 1,130.10 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 14,456.84 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख