शेयर मंथन में खोजें

कमजोर तिमाही नतीजों पर इंटेलेक्ट डिजाइन (Intellect Design) का शेयर 7.20% टूटा

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद से इंटेलेक्ट डिजाइन के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है।

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में कंपनी को 13.35 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 7.33 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 145.39 करोड़ रुपये से घट कर 132.39 करोड़ रुपये हो गयी है। सालाना आधार पर कंपनी की कुल आय में 8.9% की गिरावट आयी है। बीएसई में इंटेलेक्ट डिजाइन के शेयर आज गुरुवार को हल्की बढ़त के साथ 184.50 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 187.20 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 166.60 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.40 बजे कंपनी के शेयर 170.25 रुपये या 7.20% की गिरावट के साथ 170.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख