शेयर मंथन में खोजें

बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद बर्जर पेंट्स (Berger Paints) का शेयर टूटा

सालाना आधार पर बर्जन पेंट्स के लाभ में 55.4% की वृद्धि हुयी थी।

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर में कंपनी को 138.8 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 89.3 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 7.8% बढ़ कर 1,271.4 करोड़ रुपये हो गयी है। जो पिछले कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में 1,179.7 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी का एबिटा 152.5 करोड़ रुपये से बढ़ कर 178.8 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर कंपनी के एबिटा में 17.3% की वृद्धि हुयी है। एबिटा मार्जिन भी 12.9% से बढ़ कर 14.1% हो गयी है। अन्य आय भी 9.2 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ कर 18.4 करोड़ रुपय हो गयी है। कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजों का एलान किया था। बीएसई में बर्जन पेंट्स के शेयर आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 262 रुपये पर खुला। लेकिन दिन बढ़ने के साथ कंपनी के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। पूर्वाह्ण करीब 11.21 बजे कंपनी का शेयर 3 रुपये या 1.15% की कमजोरी के साथ 257.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख