शेयर मंथन में खोजें

ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स (Tube Investments) के लाभ में 113.3% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले में चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स (Tube Investments) के मुनाफे में 113.3% की बढ़त हुई है।

कंपनी का मुनाफा 25 करोड़ रुपये से बढ़ कर 54 करोड़ रुपये हो गया। साथ ही इस अवधि में कंपनी की कुल आमदनी भी 1,046.64 करोड़ रुपये से 3.18% बढ़ कर 1,079.94 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स का शेयर गुरुवार के 652.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 667.00 रुपये पर खुला है। मगर आज मजबूत शुरुआत के बावजूद इसमें लगातार गिरावट जारी रही है। करीब 11.40 बजे यह 27.80 रुपये या 4.26% की कमजोरी के साथ 624.70 रुपये पर चल रहा है। (04 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख