शेयर मंथन में खोजें

एमबीएल इन्फ्रास्ट्रक्चर (MBL Infrastructures) को इस शहर में मिला ठेका

एमबीएल इन्फ्रास्ट्रक्चर को महाराष्ट्र में ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका भारतीय राष्ट्रिय राजमार्ग प्राधिकरण से महाराष्ट्र में एनएच-6 के सेक्शन तारसेड़- फग्ने को चार लेन करने के लिए मिला है। कंपनी इसे हाईब्रिड वार्षिक मोड में एनएचडीपी फेज IV के तहत कार्यान्वित करेगी। निर्माण के दौरान परियोजना का 40% यानी 408.40 करोड़ रुपये एनएचएआई द्वारा वित्तपोषित किया जाएगा और बचा हुआ 60% यानी 612.60 करोड़ रुपये कंस्शेनर द्वारा जुटाया जायेगा। बीएसई में एमबीएल इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर शुक्रवार को गिरावट के साथ 97.55 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 100.50 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 95 रुपये तक फिसला। अंत में 0.70 रुपये या 0.70% की कमजोरी के साथ 98.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख