शेयर मंथन में खोजें

आदित्य बिड़ला फैशन (Aditya Birla Fashion) ने किया टेड बैकर के साथ करार

आदित्य बिड़ला फैशन (Aditya Birla Fashion) ने यूके के सबसे सफल फैशन ब्रांड टेड बैकर के साथ करार किया है।

टेड बैकर के यूरोप, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, चीन, दक्षिण अफ्रीका और मध्य पूर्व में 500 से अधिक स्टोर है। इस साझेदारी के बारे में आदित्य बिड़ला फैशन के बिजनेस हेड आशीष दीक्षित ने कहा कि इससे हमारे उपभोक्ता फैशन के मामले में रचनात्मकता की एक नयी दुनिया से रूबरू होंगे।
बीएसई में आदित्य बिड़ला फैशन का शेयर गुरुवार के 155.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बेहद मामूली बढ़त के साथ 155.05 रुपये पर खुला और 156.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर आज आदित्य बिड़ला फैशन के शेयर का निचला स्तर 148.50 रुपये रहा। कारोबार के अंत में यह 5.20 रुपये या 3.35% की कमजोरी के साथ 149.80 रुपये पर बंद हुआ। (04 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख