शेयर मंथन में खोजें

एनएमडीसी (NMDC) ने अक्टूबर में किया इतना उत्पादन

अक्टूबर में एनएमडीसी के उत्पादन और बिक्री में वृद्धि हुयी है।

कंपनी ने अक्टूबर महीने में कुल 16.80 मिलियन टन लौह अयस्क का उत्पादन किया, जिसमें छत्तीसगढ़ सेक्टर का 10.13 मिलियन टन और कर्नाटक सेक्टर का 6.67 मिलियन टन उत्पादन हुआ है। इसी अवधि में कंपनी ने कुल 18.97 मिलियन टन लौह अयस्क की बिक्री की। कंपनी ने छत्तीसगढ़ सेक्टर से 11.82 मिलियन टन लौह अयस्क और कर्नाटक 7.14 मिलियन टन लौह अयस्क की बिक्री की है। कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद उत्पादन और बिक्री के आँकड़े जारी किये है। 

बीएसई में एनएमडीसी का शेयर शुक्रवार को 6.35 रुपये या 4.76% की गिरावट के साथ 127 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान यह शेयर 134.80 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 125.95 रुपये तक फिसला। 2 नवंबर 2016 को यह शेयर 142.65 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 12 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 75.20 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख