शेयर मंथन में खोजें

वकरंगी (Vakrangee) को हुआ 126.19 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में वकरंगी (Vakrangee) को 126.19 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।

इसके मुकाबले वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में कंपनी 96.10 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। इस बीच कंपनी की कुल आमदनी भी 787.62 करोड़ रुपये से बढ़ कर 959.07 करोड़ रुपये हो गयी। इस प्रकार के कंपनी के तिमाही मुनाफे में 31.3% और आमदनी में 21.8% की बढ़त हुई है।
बीएसई में वकरंगी का शेयर शुक्रवार के 248.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 250.90 रुपये पर खुला और अभी भी इसका रुख ऊपर की ओर है। करीब 12 बजे वकरंगी का शेयर 9.35 रुपये या 3.76% मजबूती के साथ 258.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख