शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) का लाभ 45.48% बढ़ा, शेयर में मजबूती

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर को 322.14 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 221.43 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी के लाभ में 45.48% की वृद्धि हुयी है। इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 2197.28 करोड़ रुपये के मुकाबले 11.01% बढ़ कर 2439.35 करोड़ रुपये हो गयी है। सालाना आधार पर कंपनी का कुल खर्च 1811.05 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2009.27 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में गोदरेज कंज्यूमर के शेयर आज सोमवार को बढ़त के साथ 1,540 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,544 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 1,501 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.11 बजे कंपनी का शेयर 6.55 रुपये या 0.43% की मजबूती के साथ 1,531.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख