शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की साझा उद्यम कंपनी ने किया करार

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) और जापान की मित्सुबिशी हिताची पावर की साझा उद्यम कंपनी एलऐंडटी-एमचीपीएस बॉयलर्स ने एक नया करार किया है।

कंपनी ने सेलेक्टिव केटालिटिक रिडक्शन (एससीआर) सिस्टम्स के लिए मित्सुबिशी हिताची के साथ ही टेक्नोलॉजी लाइसेंस करार किया है। कंपनी ने यह समझौता बीटीजी, ईपीसी और एसजी पैकेजेज या स्टैंडअलोन एससीआर प्रणालियों के तहत नये बॉइलरों के डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण, स्थापना, कमीशन, और बिक्री के लिए किया है।
बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर शुक्रवार के 1,418.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,430.00 रुपये पर खुला है। मजबूती के साथ खुलने के बावजूद यह जल्दी ही लाल निशान पर पहुँच गया। करीब 12.50 बजे लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 9.35 रुपये या 0.66% मजबूती के साथ 1,409.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख