शेयर मंथन में खोजें

ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स (Allcargo Logistics) वापस खरीदेगी 64 लाख शेयर

सोमवार को ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स (Allcargo Logistics) के निदेशक मंडल की बैठक हुई, जिसमें इक्विटी शेयरों को वापस खरीदने का निर्णय लिया गया।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 2 रुपये प्रति अंकित मूल्य वाले 64 लाख इक्विटी शेयरों को 193 रुपये के अधिमूल्य के साथ प्रति शेयर 195 रुपये की दर से वापस खरीदने को अपनी मंजूरी दी। 64 लाख शेयर कंपनी के बकाया कुल शेयरों के 2.54% हैं।
बीएसई में ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स का शेयर सोमवार को 190.45 रुपये पर बंद होकर आज गिरावट के साथ 188.35 रुपये पर खुला और लाल निशान पर ही कारोबार कर रहा है। करीब 11.15 बजे कंपनी का शेयर 5.05 रुपये या 2.65% की गिरावट के साथ 185.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख