शेयर मंथन में खोजें

टाटा मेटालिक्स (Tata Metaliks) को इसलिए मिली कलकत्ता उच्च न्यायालय की मंजूरी

टाटा मेटालिक्स (Tata Metaliks) को एक योजना के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को बीएसई को जानकारी दी है कि टाटा मेटालिक्स डीआई पाइप्स के टाटा मेटालिक्स के साथ विलय की योजना न्यायालय ने हरी झंडी दिखा दी है। कंपनी को माननीय कलकत्ता उच्च न्यायालय से आदेश की प्रमाणित सत्य प्रतिलिपि की प्रतीक्षा है।
बीएसई में टाटा मेटालिक्स का शेयर सोमवार को 353.75 रुपये पर बंद होकर आज मजबूती के साथ 364.00 रुपये पर खुला, मगर करीब 10.30 बजे तक यह लाल निशान पर पहुँच गया। लगभग 11.45 बजे कंपनी का शेयर 2.76 रुपये या 0.78% की गिरावट के साथ 351.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख