शेयर मंथन में खोजें

बेहतरीन तिमाही नतीजों के बावजूद इडेलवाइज फाइनेशियल (Edelweiss Financial) के शेयर में गिरावट

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में इडेलवाइज फाइनेशियल सर्विसेज को 144 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

जो पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 96 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। साल दर साल कंपनी के मुनाफे में 51% की वृद्धि हुयी है। सालाना आधार पर कंपनी का कुल आय 1248 करोड़ से 28% बढ़ कर 1602 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च 471.85 करोड़ रुपये से बढ़ कर 655.11 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की अन्य आय भी 0.57 करोड़ रुपये से बढ़ कर 4.42 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में इडेलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर आज बुधवार को 99.80 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 110.50 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 90 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.15 बजे कंपनी का शेयर 8.10 रुपये या 7.27% की कमजोरी के साथ 102.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख