शेयर मंथन में खोजें

फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने अक्टूबर में किया इतना उत्पादन

फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने अक्टूबर महीने में उत्पादन और बिक्री के नतीजे घोषित कर दिेये हैं।

कंपनी ने अक्तूबर में कुल 2,540 वाहनों का उत्पादन किया, जिसमें 1,634 छोटे और हल्के वाणिज्यिक वाहन तथा 906 यूटिलिटी वाहन, स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन और ट्रैक्टर शामिल हैं। इसके अलावा फोर्स मोटर्स ने अक्तूबर में 2,953 वाहनों की बिक्री की, जिसमें 2,744 वाहनों को घरेलू बाजार में बेचा गया और 191 वाहनों का निर्यात किया गया।
बीएसई में फोर्स मोटर्स का शेयर मंगलवार के 4,394.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 3,810.00 रुपये पर खुला और 3,705.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। करीब 12.55 बजे कंपनी के शेयर में 215.70 रुपये या 4.91% की कमजोरी के साथ 4,179.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख