शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) के लाभ और आय में गिरावट

सालाना आधार पर गोदरेज प्रॉपर्टीज के लाभ में की गिरावट आयी है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में 23.48 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पिछले कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में कंपनी को 103.91 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कंपनी के लाभ में 77.40% की गिरावट आयी है। इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 1350.03 करोड़ रुपये से 73.40% घट कर 359.03 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर आज गिरावट के साथ 351 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 353.70 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 301 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.46 बजे कंपनी के शेयर 9.05 रुपये या 2.52% की कमजोरी के साथ 349.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख