शेयर मंथन में खोजें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State bank of India) के तिमाही लाभ में आयी 35% गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State bank of India) के लाभ में 35% की गिरावट आयी है।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा 3,879 करोड़ रुपये से घट कर 2,538 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि बैंक की कुल आमदनी 46,854.8 करोड़ रुपये से 8.29% बढ़ कर 50,742.9 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर गुरुवार के 281.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 278.95 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 288.50 रुपये के उच्च स्तर तक ऊपर चढ़ा। मगर बाजार में भारी गिरावट के चलते यह शुरू में ही लाल निशान पर पहुँच गया। करीब 3.15 बजे कंपनी के शेयर में 10.10 रुपये या 3.59% की गिरावट के साथ 271.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख