शेयर मंथन में खोजें

तीन गुना बढ़ा इप्का लैब (Ipca Lab) का लाभ

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में इप्का लैब का लाभ तीन गुना बढ़ कर 54.95 करोड़ रुपये हो गया है।

जो पिछले कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में 12.34 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की कुल आय़ भी 753.72 करोड़ रुपये से 17.42% बढ़ कर 885.06 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपबनी का कुल खर्च भी 706.54 करोड़ रुपये से बढ़ कर 799 करोड़ रुपये हो गया है। जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी की अन्य आय 5.56 करोड़ रुपये से बढ़ कर 6.19 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में इप्का लैब के शेयर आज शुक्रवार को गिरावट के साथ 585.90 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 618 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 547.25 रुपये तक फिसला। अंत में 31.50 रुपये या 5.32% की कमजोरी के साथ 561 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख