शेयर मंथन में खोजें

पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) के तिमाही लाभ में हुई 81.7% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) के तिमाही लाभ में 81.7% की बढ़त हुई है।

कंपनी का तिमाही लाभ 252.9 करोड़ रुपये से बढ़ कर 495.6 करोड़ रुपये रहा। मगर इस अवधि में कंपनी की कुल आमदनी 7,545 करोड़ रुपये से 12.3% घट कर 6,614.4 करोड़ रुपये रह गयी।
कंपनी के तिमाही लाभ में हुई शानदार बढ़त से इसके शेयर में भी तेजी आयी है। बीएसई में पेट्रोनेट एलएनजी का शेयर गुरुवार के 347.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 368.00 रुपये पर खुला और 374.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.00 बजे पेट्रोनेट एलएनजी के शेयर में 19.55 रुपये या 5.63% की उछाल के साथ 366.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख