शेयर मंथन में खोजें

आईआईएफएल होल्डिंग्स (IIFL Holdings) ने किये शेयर आवंटित

गुरुवार को आईआईएफएल होल्डिंग्स (IIFL Holdings) के निदेशक मंडल की नामांकन और पारिश्रमिक समिति की बैठक हुई।

उस बैठक में समिति ने सर्क्युलर प्रस्ताव द्वारा कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 3,55,000 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। इसके साथ ही कंपनी द्वारा आवंटित किये गये 2 रुपये प्रति वाले इक्विटी शेयरों की संख्या  से 31,70,95,854 बढ़ कर 31,74,50,854 हो गयी है।
बीएसई में आईआईएफएल होल्डिंग्स का शेयर गुरुवार के 251.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 251.00 रुपये पर खुला और 256.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.20 बजे आईआईएफएल होल्डिंग्स के शेयर में 4.00 रुपये या 1.59% की उछाल के साथ 255.55 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख