शेयर मंथन में खोजें

डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) की अतिरिक्त 2.5% हिस्सेदारी बिकी

खबरों के अनुसार डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) की अतिरिक्त 2.5% हिस्सेदारी बिक गयी है।

डेल्टा की हिस्सेदारी मशहूर निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने 57.50 लाख शेयर खरीद कर हासिल की है। इसके साथ ही राकेश झुनझुनवाला के पास डेल्टा की कुल 10.27% हो गयी।
कल डेल्टा का शेयर बाजार में आयी कमजोरी के बावजूद पूरे कारोबार में हरे निशान पर रहा। बीएसई में डेल्टा कॉर्प का शेयर शुक्रवार को 3.85 रुपये या 3.43% की बढ़त के साथ 116.10 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 195.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 49.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख