शेयर मंथन में खोजें

पंजाब ऐंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) ने किया ब्याज दरों में संशोधन

पंजाब ऐंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) ने सावधि जमाराशियों की ब्याज दर में संशोधन किया है।

नयी दर में 7 से 14 दिन के लिए 4%, 15 से 30 दिन के लिए 4.10%, 31 से 45 दिन के लिए 5.10%, 46 से 90 दिन के लिए 5.60%, 91 से 150 दिन के लिए 6.10%, 151 से 179 दिन के लिए भी 6.10%, 180 से 269 दिन के लिए 6.60%, 270 से 364 दिन के लिए 6.85%, 1 साल से 2 साल के लिए 7.10 और 2 साल से अधिक तथा 10 साल तक के लिए 7% होगी। यह नयी दरें 21 नवंबर से प्रभाव में आयेंगी।
बीएसई में पंजाब ऐंड सिंध बैंक का शेयर शुक्रवार को 0.35 रुपये या 0.69% की हल्की गिरावट के साथ 50.30 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 58.25 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 31.55 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख