शेयर मंथन में खोजें

एसटीसी इंडिया के सीएमडी हुए निलंबित

स्टेट ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (State Trading Corporation India Ltd.) या एसटीसी (STC) के सीएमडी खलील रहीम (Khaleel Rahim) को निलंबित करने की खबर सामने आ रही है।

कंपनी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक खलील रहीम के खिलाफ विभिन्न आरोपों पर चल रही खुफिया जाँचों के मद्देनजर उन्हें निलंबित किया गया है। रहीम ने अगस्त 2013 में कार्यभार सँभाला था और उनका कार्यकाल अभी 22 महीने शेष था। उनका पाँच वर्ष का कार्यकाल अगस्त 2018 में पूरा होने वाला था। अभी कंपनी ने इस बारे में एक्सचेंजों को औपचारिक जानकारी नहीं दी है।
कंपनी के बोर्ड में रहीन के अलावा अभी राजीव चोपड़ा, संजीव के. शर्मा, पी. के. दास और एस. के. गुप्ता पूर्णकालिक निदेशकों के रूप में शामिल हैं। अटकलें हैं कि वरिष्ठता के आधार पर राजीव चोपड़ा को अंतरिम कार्यभार सौंपा जा सकता है।
इससे पहले शुक्रवार को एसटीसी इंडिया का शेयर शुक्रवार 18 नवंबर 2016 को बीएसई में 0.15 रुपये या 0.14% के हल्के नुकसान के साथ 109.10 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख