शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : गुजरात गैस, ल्युपिन, डीसीबी बैंक, दिलीप बिल्डकॉन और रिलायंस कैपिटल

सोमवार के कारोबार में खबरों के कारण जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें गुजरात गैस, ल्युपिन, डीसीबी बैंक, दिलीप बिल्डकॉन और रिलायंस कैपिटल शामिल हैं।

गुजरात गैस : कंपनी का तिमाही लाभ 27.6 करोड़ रुपये से बढ़ कर 67.9 करोड़ रुपये रहा।
एनबीसीसी : कंपनी के तिमाही लाभ में 1.5% और कुल आमदनी में 17.9% की बढ़त हुई है।
3एम इंडिया : 3एम इंडिया का तिमाही लाभ 47.6 करोड़ रुपये से 1.3% बढ़ कर 48.2 करोड़ रुपये रहा।
ल्युपिन : ल्युपिन को लोसार्टन पोटेशियम के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है।
रिलायंस कैपिटल : कंपनी ने अजालिया मीडिया सर्विसेज और वृश्विक एंटरटेनमेंट में 5% से अधिक मताधिकार का अधिग्रहण किया है।
मवाना शुगर्स : कंपनी उत्तर प्रदेश में स्थित प्रचालन इकाई इंडियन पोटाश को 375 करोड़ रुपये में बेचेगी।
जीई शिपिंग : कंपनी ने अपने समर्थन पोत "ग्रेटशिप रागिनी" को बेच दिया है।
रैमको सिस्टम्स : रैमको सिस्टम्स ने चीन में सहायक कंपनी की शुरुआत की है।
डीसीबी बैंक : बैंक ने 350 करोड़ रुपये मूल्य के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किये हैं।
दिलीप बिल्डकॉन : कंपनी को आंध्र प्रदेश में 198 करोड़ रुपये मूल्य का ईपीसी प्रोजेक्टम मिला है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख