शेयर मंथन में खोजें

तो अरविंद (Arvind) की सहायक कंपनी ने ऐसे जुटाये 740 करोड़ रुपये

अरविंद (Arvind) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अरविंद फैशंस 740 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

कंपनी ने मल्टिपल्स द्वारा प्रबंधित तीन फंडों के साथ सब्सक्रिप्शन तथा शेयरहोल्डर्स समझौता किया था। इस सौदे की समाप्ति पर अरविंद फैशन्स ने 740 करोड़ रुपये की इक्विटी पूँजी जुटायी है।
बीएसई में अरविंद का शेयर शुक्रवार के 341.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 342.00 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे यह 1.45 रुपये या 0.42% की मामूली बढ़त के साथ 343.20 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 423.60 रुपये और निचला स्तर 235.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख