शेयर मंथन में खोजें

इक्विटास होल्डिंग्स (Equitas Holdings) ने किया शेयरों का आवंटन

इक्विटास होल्डिंग्स (Equitas Holdings) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी के निदेशक मंडल की शेयरधारक संबंध समिति ने अपनी बैठक में 1,21,310 इक्विटी शेयरों को 10 रुपये प्रति के भाव पर आवंटित करने की मंजूरी दी। इसके साथ कंपनी की चुकता शेयर पूँजी 3,37,09,37,680 रुपये से बढ़ कर 3,37,21,50,780 रुपये हो गयी है।
बीएसई में इक्विटास होल्डिंग्स का शेयर शुक्रवार के 157.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 158.40 रुपये पर खुला, मगर शुरुआती कारोबार में ही लाल निशान पर पहुँच गया। करीब पौने 11 बजे यह 3.60 रुपये या 2.29% की कमजोरी के साथ 153.50 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 206.00 रुपये और निचला स्तर 134.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख