शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टोरेंट फार्मा, मुथूट कैपिटल, ऐक्सिस बैंक, आईडीबीआई बैंक और ब्रिगेड इंटरप्राइजेज

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टोरेंट फार्मा, मुथूट कैपिटल, ऐक्सिस बैंक, आईडीबीआई बैंक और ब्रिगेड इंटरप्राइजेज शामिल हैं।

खेतान इलेक्ट्रिकल्स : कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की दूसरी में हुए 13.73 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले इस बार 72.85 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
शोभा : कंपनी का तिमाही लाभ 1% की मामूली गिरावट के साथ 38.4 करोड़ रुपये रहा।
फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज : कंपनी का तिमाही लाभ 1.7 करोड़ रुपये से बढ़ कर 28.4 करोड़ रुपये रहा।
टोरेंट फार्मा : कंपनी को डैरिफिनेसिन हाइड्रोब्रोमाइड गोलियों के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिली है।
मुथूट कैपिटल : क्रिसिल ने कंपनी की लंबी अवधइ की रेटिंग क्रिसिल ए से घटा कर क्रिसिल ए- कर दी है।
सुंदरम मल्टी : क्यूआईपी का निर्गम मूल्य निर्धारित करने के लिए सुंदरम मल्टी के निदेशक मंडल की बैठक 24 नवंबर को होगी।
ऐक्सिस बैंक : बैंक डिबेंचर जारी कर के 1800 करोड़ रुपये जुटायेगा।
ब्रिगेड इंटरप्राइजेज : ब्रिगेड इंटरप्राइजेज स्टार्ट-अप का लाभ उठाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट और इंटेल के साथ साझेदारी करेगी।
आईडीबीआई बैंक : आईडीबीआई बैंक ने जमा दर में कटौती की है।
टांटिया कंस्ट्रक्शन : टांटिया कंस्ट्रक्शन ने 99.19 लाख शेयर आवंटित कर दिये हैं। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख