शेयर मंथन में खोजें

जस्ट डायल (Just Dial) ने किया इक्विटी शेयरों का आवंटन

सोमवार को जस्ट डायल (Just Dial) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

इस बैठक में नयी कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना, 2016 के तहत 20,85,000 इक्विटी शेयरों का आवंटन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी। मगर इस निर्णय के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिलनी बाकी है।
बीएसई में जस्ट डायल का शेयर सोमवार के 383.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 384.80 रुपये पर खुला है। करीब 9.40 बजे यह 0.10 रुपये या 0.03% की मामूली बढ़त के साथ 384.00 रुपये पर है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 973.00 रुपये और निचला स्तर 354.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख