शेयर मंथन में खोजें

बीजीआर एनर्जी (BGR Energy) को मिला ठेका

बीजीआर एनर्जी (BGR Energy) को 2,788.60 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह बीओपी ठेका नेवेली उत्तर प्रदेश पावर से 3x660 मेगावाट - सुपर क्रिटिकल घाटमपुर थर्मल ऊर्जा परियोजना, उत्तर प्रदेश के लिए मिला है। नेवेली उत्तर प्रदेश पावर, एनएलसी इंडिया और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन का साझा उद्यम है।
बीएसई में बीजीआर एनर्जी का शेयर मंगलवार के 107.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 109.15 रुपये पर खुला। आज कंपनी के शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, मगर यह हरे निशान पर रहा है। करीब 12.50 बजे बीजीआर एनर्जी का शेयर 1.15 रुपये या 1.07% की बढ़त के साथ 108.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख