शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) देगी 149 रुपये में असीमित कॉलिंग

खबरों के अनुसार रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) ने एक नयी योजना की घोषणा की है।

कंपनी ने 149 रुपये में एक महीने के लिए असीमित कॉलिंग, एसटीडी सहित, की योजना शुरू की है, जिसमें 300 एमबी इंटरनेट डाटा भी दिया जायेगा। कंपनी की यह योजना 2जी, 3जी और 4जी के सभी उपभोक्ताओं के लिए होगी। जानकारों का मानना है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस की यह शुरुआत रिलायंस जियो को काउंटर करने के लिए है।
बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर मंगलवार के 35.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की मजबूती के साथ 35.55 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में एक बार लाल निशान को छूने के बाद यह हरे निशान पर ही रहा है। करीब 1.30 बजे रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 0.50 रुपये या 1.42% की बढ़त के साथ 35.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख