शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : यस बैंक, इन्फोसिस, पीसी ज्वेलर, जिंदल स्टेनलेस और वर्धमान इंडस्ट्रीज

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें यस बैंक, इन्फोसिस, पीसी ज्वेलर, जिंदल स्टेनलेस और वर्धमान इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

जिंदल स्टेनलेस : कंपनी का घाटा 122.9 करोड़ रुपये से घट कर 65 करोड़ रुपये रह गया।
लॉयड इलेक्ट्रिक : लॉयड इलेक्ट्रिक का तिमाही लाभ 9.7 करोड़ रुपये से 25.8% बढ़ कर 12.2 करोड़ रुपये रहा।
पीसी ज्वेलर : पीसी ज्वेलर के तिमाही लाभ में 16.3% और कुल आमदनी में 30.2% की बढ़त हुई है।
एलऐंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स : कंपनी ने अपने विकेंद्रित व्यवसाय को बेचने के लिए कोटक इन्वेस्टमेंट बैंक को नियुक्त किया है।
नवनीत एजुकेशन : कंपनी 46.57 लाख शेयरों को प्रति शेयर 125 रुपये पर वापस खरीदेगी।
आरती इंडस्ट्रीज : कंपनी 24 नवंबर से 7 दिसंबर तक शेयरों की वापस खरीद करेगी।
यस बैंक : बैंक ने सभी डेबिट कार्ड से लेनदेन के लिए एमडीआर शुल्क माफ कर दिया है।
रैलीज इंडिया : कंपनी ने जीरो वेस्ट एग्रो में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए समझौता किया है।
वर्धमान इंडस्ट्रीज : कंपनी वल्लभ स्टील के 7.2 लाख अतिरिक्त शेयरों को 100 रुपये प्रति के भाव पर खरीदेगी।
इन्फोसिस : इन्फोसिस स्टेलेरिस वेंचर पार्टनर्स 31.6 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख