शेयर मंथन में खोजें

पेन्नार इंडस्ट्रीज (Pennar Industries) ने इसलिए किया 49.5 करोड़ रुपये का निवेश

पेन्नार इंडस्ट्रीज (Pennar Industries) ने 49.5 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

कंपनी ने यह निवेश अपनी सहायक कंपनी पेन्नार रिन्यूएबल्स में किया, जिससे कंपनी ने इसके 49,80,392 इक्विटी शेयर खरीद लिये हैं। इसके बाद आज पेन्नार इंडस्ट्रीज के शेयर में 3.50% से अधिक की मजबूती आयी है।
बीएसई में पेन्नार इंडस्ट्रीज का शेयर गुरुवार के 41.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 42.90 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका उच्च स्तर भी रहा है। करीब 10.40 बजे पेन्नार इंडस्ट्रीज का शेयर 1.60 रुपये या 3.89% की बढ़त के साथ 42.70 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 61.35 रुपये और निचला स्तर 38.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख