शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) ने किया नया समझौता, शेयर चढ़ा

येस बैंक (Yes Bank) ने गुजरात स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (जीएसआरटीसी) के साथ समझौता किया है।

बैंक ने जीएसआरटीसी के साथ इसके ग्राहकों के लिए बस टिकट के डिजिटाइज भुगतान के लिए यह भागीदारी की है। इस भागीदारी के तहत यस बैंक सभी जीएसआरटीसी बस डीपो में क्रेडिट और डेबिट कार्डों के जरिये टिकट बुक करने की सुविधा के लिए 125 से अधिक प्वाइंट-ऑफ-सेल (पीओएस) स्थापित करेगा। यस बैंक पहले से ही 50 टर्मिनल शुरू कर चुका है।
बीएसई में यस बैंक का शेयर गुरुवार के 1,118.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,131.00 रुपये पर खुला और 1,151.55 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 11.10 बजे यस बैंक का शेयर 28.75 रुपये या 2.57% की बढ़त के साथ 1,147.35 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में बैंक के शेयर का उच्च स्तर 1,450.00 रुपये और निचला स्तर 632.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख