शेयर मंथन में खोजें

ब्रिगेड इंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) ने किया वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का उद्घाटन

ब्रिगेड इंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) ने एक नये वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (डब्ल्यूटीसी) का उद्घाटन किया है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कक्कानाद के इन्फोपार्क परिसर, कोची में नये डब्ल्यूटीसी का उद्घाटन किया गया है। दक्षिण भारत में यह डब्ल्यूटीसी बंगलुरु के बाद यह ब्रिगेड का दूसरा डब्ल्यूटीसी है। ब्रिगेड ग्रुप के पास दक्षिण भारत के मुख्य शहरों जैसे बैंग्लोर, कोची, चेन्नाई, त्रिवेन्द्रम तथा हैदराबाद के लिए डब्ल्यूटीसी लाइसेंस है।
बीएसई में ब्रिगेड इंटरप्राइजेज का शेयर गुरुवार के 161.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 162.00 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका उच्च स्तर भी रहा है। करीब 2.45 बजे ब्रिगेड इंटरप्राइजेज का शेयर 1.65 रुपये या 1.02% की हल्की गिरावट के साथ 159.70 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 188.95 रुपये और निचला स्तर 123.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख