शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने बाजार में उतारी नयी कार

भारत की प्रमुख यात्री वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने एक नयी कार बाजार में उतारी है।

कंपनी ने 'वेगन आर फेलिसिटी' नाम की नयी कार की शुरआत की है। वेगन आर फेलिसिटी एडिशन एलएक्सआई और वीएक्सआई ऐसे दो प्रकार तथा एएमटी विकल्प के साथ उपलब्ध है। इसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर्स सहित डिस्प्ले तथा वोइस मार्गदर्शन, स्पीकर के साथ डबल-डीन ब्ल्यूटूथ म्यूजिक सिस्टम सुविधायें उपलब्ध हैं। वेगन आर फेलिसिटी एडिशन पेट्रोल और सीएनजी दोनों मोड में मिलेगी। इसकी एलएक्सआई की कीमत 4.40 लाख रुपये और वीएक्सआई मॉडल की कीमत 5.37 लाख रुपये रखी गयी है।
बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर गुरुवार के 4,838.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 4849.95 रुपये पर खुला और 4,904.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 3.20 बजे मारुति सुजुकी के शेयर में 33.45 रुपये या 0.69% की बढ़त के साथ 4,872.00 रुपये पर कारोबार हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख